1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Fight Against Corona-19: पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ शुरू की जन आंदोलन की लड़ाई

Fight Against Corona-19: पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ शुरू की जन आंदोलन की लड़ाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Fight Against Corona-19: पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ शुरू की जन आंदोलन की लड़ाई

देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐस हालात में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले त्योहारों सीजन, बदलते मौसम और देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ आज एक जन आंदोलन की शुरूआत कर दी है।

इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए की है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर लोगों से आग्रह किया कि जब तक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन जाता तब तक उन्हें हर सावधानी बरतनी है और तनिक भी ढिलाई नहीं करनी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।

उन्होंने आगे लिखा भारत की कोविड-19 की लड़ाई लोगों को प्रेरित करती है और हमारे कोविड योद्धाओं से बहुत ताकत मिलती है। हमारे सामूहिक प्रयासों ने कई लोगों की जान बचाई है। हमें गति जारी रखनी होगी और अपने नागरिकों को वायरस से बचाना होगा।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 से निपटने के लिए समुचित व्‍यवहार के बारे में बृहस्पतिवार को ट्विटर पर ‘‘जन आंदोलन’’ अभियान शुरू करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि कोरोना से बचाव का एकमात्र हथियार मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और लगातार हाथ धोना है।

उन्होंने कहा कि इसी सिद्धांत का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर इन उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान को शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि बुधवार रात तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार चली गयी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...