रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नैनीताल: उत्तराखंड में बजट सेशन की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल, ये मामला उत्तराखंड के नैनीताल स्थित छावनी परिषद के दो मंजिला आउट हाउस का है। जहा अचानक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। धीरे धीरे आग ने अपने पैर पसार लिए और विकराल रूप ले लिया। इस हादसे को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जजिजसे ही आग की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आउट हाउस में कई परिवार रहते हैं। और जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वो ऋतु सोनकर का घर है। आग की सहना मिलते ही लोगों में अफरा तफरी मच गयी और आग बढ़ता देख लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया।
दमकल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी परिवारों को आउट हाउस से बाहर निकाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में हुए सभी नुक्सान की जानकारी भी बाद में ही पता चलेगी।
आउटहाउस के भीतर सिलेंडर होने से यहां काफी हड़कंप का भी माहौल रहा। जो डर का विषय बना रहा। जिसके बाद अफरा-तफरी के बीच किसी तरह 7 सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए।
यूँ तो वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, फिर भी जांच पडताल बाकि है।