रिपोर्ट: सत्यम दुबे
पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी सफलता की कहानी लिखने वाले खेसारी लाल य़ादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी का कोई भी गाना या कोई भी फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाती है। खेसारी के आज भारत ही में नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। क्या आप जानते हैं कि खेसारी को इस मुकाम तक कौन पहुंचाया है, तो वो हैं उनके पिता।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में अपने गरीबी के बारे में बताते हुए रोने लगे। अभिनेता खेसारी लाल यादव का बचपन काफी गरीबी में बीता है। गरीबी का आलम तो ये था कि उनका जन्म भी पड़ोसी के घर हुआ था। खेसारी लाल यादन ने अपने जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि वो तीन भाई हैं और चाचा के बच्चों को मिलाकर सब सात भाई हैं। सातों भाइयों की परवरिश उनकी मां ने ही की है। उन्होने अपने घर के बारे में बताया कि गरीबी के दिनों में मिट्टी का घर था, जो बारिश मौसम में बह जाता था। उन्होने बताया कि पिता परिवार में अकेले कमाने वाले थे। वो चना बेचकर सबका पेट भरते थे।
उन्होने अपने संघर्ष के बारे में बताया कि संघर्ष के दिनों में उनके पिता चना बेच-बेचकर उन्हें कैसेट बनाने के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने उन पैसों से दो कैसेट बनाए, लेकिन किस्मत में तो अभी और भी ठोकरें खाने को लिखी थीं इसलिए वो कैसेट सुपर फ्लॉप रही थीं। इसके बाद खेसारी ने तीसरी कैसेट बनाई, जिसके लिए उनके पिता ने उन्हें 8 हजार रुपए दिए थे। बाकी के पैसे खेसारी ने खुद इकट्ठा किए थे। खेसारी कभी महाभारत और रामायण में गाने गाते और स्टेज परफॉर्मेंस किया करते थे, जहां से उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे।
इसके बाद खेसारी लाल स्टेज परफॉर्मेंस करके बाकी के पैसे जोड़े और 25 हजार में तीसरी कैसेट तैयार की, जो कि छपरा, सिवान और गोपालगंज इन तीनों जिलों में खूब बजा। यहीं से खेसारी हिट हो गए और उन्हें काम मिलना शुरू हो गया था। खेसारी लाल भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से हिट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2011 में पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ साइन की। इस फिल्म में उनके अपोजिट स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था। उनकी ये मूवी दर्शकों को खूब पसंद आई।
आज खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है। फिल्मों में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिलती है। इन्हें फैंस साथ में देखना पसंद भी करते हैं।
फिल्मी करियर की बात करें तो खेसारी ने साजन चले ससुराल, जान तेरे नाम, देवरा पर मनवा डोले, नागिन, लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज, संसार, तेरी कसम, कच्चे धागे, बेताब, प्रतिज्ञा 2, जानेमन, लहू पुकारेला, हथकड़ी, साथिया, इंतकाम, ग्लोबल बाबा, खिलाड़ी, जिला चंपारन, मुकद्दर, डमरू, संघर्ष और दबंग सरकार जैसी फिल्मों में काम किया है।
खेसारी लाल यादव जल्द ही फिल्म लिट्टी चोखा, बापजी, राजा की आएगी बारात और वास्तव में नजर आएंगे। खेसारी बिग बॉस 13 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं।