1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने अस्पताल व सीएचसी का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने अस्पताल व सीएचसी का किया निरीक्षण।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोविड-19 को दृष्टिगत फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह,पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मिशन अस्पताल बढपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन में आइसोलेशन वार्ड के लिए आये मेडिकल उपकरण व सामग्री का जायजा लिया। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन में 30 कोविड-19 एल-1 अस्पताल बनाया जायेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड-19 एल 1अस्पताल का बङा बैनर लगाया जाएगा।
कोविड-19 के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा कोविड एल 1 अस्पताल में 25 स्टाफ की चिकित्सीय टीम लगाई गई है।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मिशन अस्पताल बढपुर में 50 बैड का फैसिलिटी क्वाँरेटाइन अस्पताल बनाया जायेगा।

कोरोना वायरस से निपटने हेतु जनपद में बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है, जिससे निश्चित रूप से फर्रुखाबाद जनपद में कोरोना हारेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ चन्द्र शेखर सहित कई अधिकारी गण मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...