{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में खंड शिक्षाधिकारी शिवशंकर मौर्य की उपस्थिति में एस. एम.सी. बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आये हुए सभी सदस्यों को खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा बालिका शिक्षा, स्वच्छता, स्कूल चलो , जल संरक्षण, पॉलीथिन प्रयोग न करने, छात्र उपस्थिति एवम ठहराव आदि के विषय में बताकर अभिभावकों से सहयोग की अपील की गयी।
इसके अलावा जनपहल पुस्तिकाएं भी वितरित की गई। एवम प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल के द्वारा समिति के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कर्तव्य बोध कराया गया।

इस अवसर पर एस. एम.सी. अध्यक्ष खेतल सिंह, ग्रामप्रधान , कमलेश राजपूत, आशा, विद्या ,उमा, मीरा,शीला, पेशकार, अमरसिंह, जौहरी सिंह, ममता आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम मे संचालन योगेंद्र कुमार ने किया, जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।