1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

{ फर्रुखाबाद से सुमित गुप्ता }

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर विकास खण्ड में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 40 नव जोङो के विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराये गये। समारोह के दौरान एक दूसरे के जीवन साथी बने सभी नवदम्पतियो को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी व राजेपुर के खण्ड विकास अधिकारी ने आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आज जिन कन्याओं का विवाह हो रहा है उन सभी कन्याओं के खाते में 15 दिन के अंदर 35 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी नवदम्पतियो को अच्छी गुणवत्ता युक्त गृहोपयोगी सामग्री प्रदान की जाये।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की लोकप्रिय योजना है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की शादी जैसी चिन्ता को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की है।

योजना के अंतर्गत प्रति जोङे 51 हजार रुपये व्यय किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमे कन्या के खाते में 35 हजार रुपये,10 हजार रुपये का गृहोपयोगी सामग्री तथा 6 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...