{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए लाॅक डाउन के दौरान उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर आटा, चावल,दाल सहित सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु फर्रुखाबाद जनपद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सहित सभी अधिकारियों द्वारा समय-समय पर छापामारी कर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं कायमगंज में आटा,चावल,दाल,फल,सब्जी सहित सभी खाद्य सामग्री निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति कायमगंज के मण्डी सचिव आशीष कुमार यादव व फूड मार्केटिंग इंस्पेक्टर डाली सिंह द्वारा जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी के निर्देश पर समय-समय आटा चक्कियों, किराना दुकानदारों व फल एवं सब्जी बिक्रॆताओं के यहां अचानक छापा मारी कर चैकिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी के निर्देश पर आटा,चावल,दाल सहित सभी खाद्य सामग्री निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु मण्डी सचिव आशीष कुमार यादव व फूड मार्केटिंग इंस्पेक्टर डाली सिंह ने आज कायमगंज नगर की कई आटा चक्कियों,किराना दुकानदारों व फल एवं सब्जी बिक्रॆताओं के यहां अचानक छापा मारी खाद्य सामग्री के स्टाक व रेटों को चेक किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी आटा चक्की मालिकों व किराना दुकानदारों को दुकानो के बाहर रेट लिस्ट लगाने व निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये।