कायमगंज के कृषि उत्पादन मण्डी समिति में व्यापारियों द्वारा किए गये अवैध अतिक्रमण साफ कराने हेतु मण्डी समिति के सभापति/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी आईएएस व मण्डी सचिव कपिल गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान से पूर्व ही सभी व्यापारियों द्वारा स्वयं की अवैध अतिक्रमण हटा लिये जाने से अभियान को स्थगित कर दिया गया।

मण्डी समिति के सभापति अमित आसेरी द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु दिए गए निर्धारित समय के अन्दर ही सभी व्यापारियों द्वारा स्वयं की अवैध अतिक्रमण हटा लिये जाने पर मण्डी सभापति ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर व्यापारियों की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

निर्धारित समय के अनुसार मण्डी सभापति अमित आसेरी तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता व मण्डी सचिव कपिल गुप्ता के साथ अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने हेतु मण्डी समिति पहुंचे। तभी मण्डी सचिव कपिल गुप्ता द्वारा सभापति अमित आसेरी को जानकारी दी गई कि सभी व्यापारियों द्वारा स्वयं की ही मण्डी प्लेटफार्मों व दुकानों के आगे किए गये अतिक्रमण को हटा लिया गया है।

व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण हटा लिये जाने पर चलाये जा वाले अतिक्रमण हटाओं अभियान को स्थगित कर दिया गया। वही मण्डी समिति के सभापति अमित आसेरी ने तहसीलदार भूपाल सिंह,मण्डी सचिव कपिल गुप्ता व व्यापारियों के साथ पैदल भ्रमण कर मण्डी समिति परिसर से व्यापारियों द्वारा हटाये गये अतिक्रमण का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों द्वारा हटाये गये टट्टों को मौके पर पङा देखकर मण्डी सभापति अमित आसेरी ने तत्काल ही उक्त टट्टों को मण्डी से बाहर भिजबाने के निर्देश दिये।
वही मण्डी सचिव कपिल गुप्ता ने गल्ला व्यापारियों से वार्ता कर मण्डी समिति परिसर से बाहर ले जाने वाले अनाजों के मण्डी से संबंधित प्रपत्र मण्डी निरीक्षक शिवम सक्सेना से सत्यापन कराने का अनुरोध किया।