1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच बन्दियों की हुई रिहाई

फर्रुखाबाद: आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच बन्दियों की हुई रिहाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच बन्दियों की हुई रिहाई

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फतेहगढ के केन्द्रीय कारागार में हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 5 कैदियों को शासन के आदेश पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एस एम एच रिजवी ने रिहा कर विदाई दी।
शासन की ओर से गणतंत्र दिवस पर दया याचिकाओं के आधार पर पांच कैदियों को रिहाई का तोहफा मिला था।

राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद फतेहगढ के केन्द्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच बन्दियों को वरिष्ठ कारागार अधीक्षक ने 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।

रिहा किए गए कैदियों में जालौन,उन्नाव व कानपुर नगर जनपद का एक-एक कैदी तथा हरदोई जनपद के दो कैदियों को जेल से रिहाई मिली है। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक एस एम एच रिजवी ने बताया कि शासन के आदेश पर उक्त पांच कैदियों की रिहाई की गई है।

इससे पहले शासन के आदेश पर 27 जनवरी को भी दो कैदियों की रिहाई की गई थी। रिहा हुए कैदियों में अधिकांश कैदी लगभग 16 साल से जेल में बंद हैं। आजीवन कारावास की सजा में रिहाई होने सभी कैदियों के चेहरों चेहरों पर भारी खुशी दिखाई दे रही थी।

रिहाई के दौरान केन्द्रीय कारागार फतेहगढ के वरिष्ठ कारागार अधीक्षक एस एम एच रिजवी, जेलर सुरेश चन्द्र व जिला कारागार अधीक्षक विजय विक्रम सिंह मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...