1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: चीनी मिल में आ रहे किसानों को सेनेटाइज किया जा रहा

फर्रुखाबाद: चीनी मिल में आ रहे किसानों को सेनेटाइज किया जा रहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: चीनी मिल में आ रहे किसानों को सेनेटाइज किया जा रहा

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

देश व प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जहां प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा समय-समय पर जरूरी कदम उठाकर विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

वहीं फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसानों के कोरोना वायरस से बचाव हेतु मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना द्वारा लगातार विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसानों के हाथ धोने व सेनेटाइज करने हेतु चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना द्वारा मिल परिसर के प्रवेश स्थल पर लगे बैरियर पर डिटाॅल साबुन व सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।

बैरियर पर तैनात सुरक्षा गार्डों को मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसानों, ट्रेक्टर व बैलगाड़ी चालकों आदि को बैरियर पर रोक कर साबुन से हाथ धुलबाकर व सेनेटाइज करने के उपरांत मास्क पहनकर या मुंह पर रूमाल या अंगोछा आदि लपेट कर ही मिल परिसर में प्रवेश करने दें।

वहीं चीनी मिल कार्यालय में आने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों,व्यापारियों व किसानों आदि के लिए भी कार्यालय गेट पर साबुन व सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी व कृषकगण गेट पर साबुन से हाथ धोकर व मास्क पहनकर या मुंह पर रूमाल या अंगोछा आदि लपेट कर ही कार्यालय में प्रवेश करें।

वहीं प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना ने चीनी मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि लाॅक डाउन के दौरान आप सभी लोग घरों में रहें।बिना किसी विशेष आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...