1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कायमगंज तहसील के नवाबगंज ब्लाक के ग्राम बरतल का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा ग्राम में चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

farrukhabad-district-magistrate-inspected-construction-works

जिलाधिकारी ने ग्राम में पैदल भ्रमण कर किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जानवर बंधे देखकर तथा विगत कई माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र न खुलने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

farrukhabad-district-magistrate-inspected-construction-works

जानकारी करने पर वहां पर मौजूद एएनएम ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं कराया गया है तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी अभी तक कभी भी स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण नहीं किया गया।

farrukhabad-district-magistrate-inspected-construction-works

वही विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल ही प्रकाश व्यवस्था सही करवाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान प्लास्टर व फर्श का निर्माण न होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल ही उक्त कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

farrukhabad-district-magistrate-inspected-construction-works

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम में चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल ही उक्त सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये।

वहीं जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को पुष्टाहार वितरित करने के निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...