{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम पिपरगांव में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का प्नचार -प्रसार न किए जाने से मेले में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि न देख जिलाधिकारी ने भारी नाराजगी व्यक्त कर उपस्थित चिकित्सकों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान हैण्ड बिल नहीं पाई गई तथा जन आरोग्य मेले में केवल चार मरीजों को ही चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिये जाने से जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा अंशुमान द्विवेदी ,निजी चिकित्सक डा अनवर अहमद,एएनएम रोजीयादव, एएनएम शकुन्तला देवी के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने संबंधित के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।