{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने सरकारी राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी सरकारी राशन दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अन्त्योदय,श्रमिक एवं जाब कार्ड धारकों को प्राथमिकता के अनुसार खाद्यान वितरण किया जाए तथा राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन किया जाए।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी राशन दुकानदारों को कङी चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्यान वितरण में अगर कोई किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो सम्बन्धित राशन दुकानदार के खिलाफ सीधे एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी।

कोविड 19 के दौरान कोई भी गरीब व्यक्ति व परिवार राशन से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए ,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।