1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: क्वाँरेटाइन सेन्टर से फरार हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: क्वाँरेटाइन सेन्टर से फरार हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के ग्राम बरझाला के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वाँरेटाइन सेन्टर में क्वाँरेटाइन हेतु रखे गए बाहर से आए लगभग डेढ़ दर्जन लोगों में एक दर्जन लोगों के फरार हो जाने पर ग्राम प्रधान राजीब गंगवार द्वारा संक्रमण रोग कोरोना फैलने की संभावना को लेकर फरार हुए सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

मुकदमा दर्ज होने के उपरान्त कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने विशेष तत्परता दिखाते हुए ग्राम बरझाला में भागे हुए लोगों के घरों में छापा मारकर मात्र 24 घण्टे के अन्दर उक्त सभी नामजद लोगों को पकड़ लिया।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वाँरेटाइन सेन्टर में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को 31मार्च को क्वाँरेटाइन हेतु रखा गया था। क्वाँरेटाइन सेन्टर में मौजूद सभी लोगों के लिए भोजन सहित खाने पीने की व्यवस्था ग्राम प्रधान राजीब गंगवार द्वारा की गई थी।

दिन भर रहने के उपरान्त शाम को कुछ लोगों के माता-पिता ने क्वाँरेटाइन सेन्टर पहुंच कर समझा बुझा दिये जाने पर एक दर्जन लोग वहां से फरार हो गये।

क्वाँरेटाइन सेन्टर से एक दर्जन लोगों के फरार हो जाने पर संक्रमण रोग कोरोना फैलने की संभावना को लेकर ग्राम प्रधान राजीब गंगवार ने विधायक अमर सिंह खटिक से वार्ता कर फरार हुए सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु कायमगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई।

पकङे गये सभी लोगों को पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में बने क्वाँरेटाइन सेन्टर पर ले जाकर आइसोलेट कर सभी लोगों को निर्धारित दिनो तक रहने हेतु सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले अब किसी ने भागने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने ग्राम प्रधान राजीब गंगवार को वहां पर बुलाकर क्वाँरेटाइन सेन्टर में मौजूद सभी लोगों के लिए भोजन सहित खाने पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...