{फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट}
फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद के ढाई घाट स्थित गंगा तट पर एक माह तक चलने वाले मेला श्री रामनगरिया के अन्तिम चरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला के अन्तिम चरण में कायमगंज व शमसाबाद के उद्योगपतियों , समाज सेवियो व श्रद्धालुओं द्वारा मेला परिसर में जगह जगह भण्डारे आयोजित कर वहां पर कल्पवास कर रहे साधु-सन्तों, कल्पवासियो व अपने सगे संबंधियों को सुरुचिपूर्ण भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है।

श्री रामनगरिया मेला में भारी संख्या में साधु संत व हजारों श्रद्धालु एक माह तक गंगा तट पर रहकर कल्पवास करते हैं। एक माह तक चलने वाले मेला श्री रामनगरिया मे श्रद्धालुओं द्वारा श्री मदभागवत कथा,श्री रासलीला आदि आयोजन कराये जाते हैं। श्री रामनगरिया मेला के शेष बचे दो दिनों को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मेला में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा मेला परिसर में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान व भण्डारा आयोजित कर साधु संतों व कल्पवासियो आदि को भोजन आदि कराकर पुण्य कमाया जा रहा है।

वही शमसाबाद के प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी कृष्ण गोपाल रस्तोगी व शुभम् रस्तोगी एवं कायमगंज के प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू द्वारा प्रतिवर्ष मेला परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र शमसाबाद में साधु संतों व कल्पवासियो हेतु आधुनिक सुविधाओं युक्त तमाम झोपड़ियां व विशाल पाण्डाल बनबाकर पूरे माह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कराये जाते हैं तथा साधु-सन्तों व कल्पवासियो हेतु पूरे माह भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है।