1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने चीनी मिल कायमगंज के ईटीपी प्लांट का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद : असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने चीनी मिल कायमगंज के ईटीपी प्लांट का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने चीनी मिल कायमगंज के ईटीपी प्लांट का किया औचक निरीक्षण

नेशनल सुगर इन्स्टीट्यूट कानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज के जल शोधक प्लांट (ईटीपी) प्लांट का औचक निरीक्षण किया ।

 

निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने ईटीपी प्लांट पर भ्रमण कर एरियेशन टैंक, प्राइमरी क्लेरीफायर, सेकेन्डरी क्लेरीफायर, एमजीएफ, एसीएफ तथा स्पे पाउण्ड ओवर फ्लो ट्रीटमेंट प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया तथा एरियेशन टैंक कल्चर व ईटीपी इनलेट व आउटलेट वाटर का सैम्पल लिया .

 

निरीक्षण के दौरान ईटीपी प्लांट पर लगे ठन्डे व गरम सभी फ्लोमीटर तथा ईटीपी प्लांट पर स्थापित सभी यूनिट विधिवत सुचारु रूप से कार्य करते पाये जाने पर डाॅ जाहर सिंह ने विशेष संतोष व्यक्त कर चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल एवं उनकी टीम की कार्यप्रणाली की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

निरीक्षण के दौरान HNN24/RNI NEWS CHANNEL के संवाददाता द्वारा किए गए एक सबाल के जबाब में नेशनल सुगर इन्स्टीट्यूट कानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड द्वारा मुझे दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज के ईटीपी प्लांट का औचक निरीक्षण कर जांच करने हेतु भेजा गया है।

 

डाॅ जाहर सिंह ने बताया कि जांच पङताल के दौरान ईटीपी प्लांट पर लगे सभी फ्लो मीटर व सभी यूनिट विधिवत सुचारु रूप से कार्य करते पाई गई ।
निरीक्षण के दौरान एरियेशन टैंक कल्चर व ईटीपी इनलेट व आउटलेट वाटर का जांच हेतु सैम्पल लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जाहर सिंह के साथ चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल, मुख्य लेखाकार मेवालाल पासी,मुख्य अभियंता योगेश कुमार गुप्ता, सिविल इंजीनियर ए पी सिंह, मुख्य रसायन विद अमित कुशवाहा, रसायन विद राम सेवक दोहरे व रसायन विद अजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...