{ फर्रूखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कायमगंज कोतवाली में अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर तमाम अधिवक्ताओं ने फतेहगढ कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा सीओ कायमगंज पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया जा रहा था।

कोतवाली कायमगंज में ग्राम शिवरई बरियार निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार, उनकी पत्नी शशी व पुत्र आलोक के विरुद्ध उनके ग्राम निवासी बी एस एफ में तैनात जवान की पत्नी अखिलेश कुमारी ने विभिन्न धाराओं में 6 फरबरी को मुकदमा दर्ज कराया था।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को लिखित प्रार्थनापत्र देकर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने की शिकायत दर्ज कराकर मुकदमा बापस करने की मांग की।अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुकदमा बापस नही हुआ तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को वाध्य होंगे।