{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेङीकोन पर एसओजी टीम व कायमगंज कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में
सर्राफा व्यापारी से 10 लाख 70 हजार रुपये की लूट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी जिला बदर शातिर अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान कायमगंज कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशकुमार भारती एवं एसओजी टीम के सिपाही जतिन कुमार त्रिपाठी घायल हो गये ।
वहीं मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से शातिर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ डी के यादव भी घायल हुआ है।
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए उपनिरीक्षक, सिपाही व अपराधी को इलाज हेतु कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है।
पकङे गये अपराधी पर फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर व दिल्ली के आनंद बिहार सहित विभिन्न जनपदों में लूट एवं हत्या जैसी जघन्य धाराओं में तमाम मुकदमा दर्ज हैं।
पकङे गये जिला बदर शातिर अपराधी डी के यादव ने साथियों के साथ थाना मऊदरबाजा फर्रुखाबाद के मोहल्ला बीबीगंज निवासी सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा सर्राफ से कायमगंज में 1 लाख 70 हजार रुपये नकदी की लूट की थी।

पकङे गये अपराधी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक अपाचे मोटर साइकिल, एक नाजायज़ 315 बोर देशी तमंचा जीवित व खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक

त्रिभुवन सिंह ने तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज पहुंच कर घायलों से पूंछतांछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की ।
वहीं शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाले कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय एवं एसओजी टीम प्रभारी दिनेशकुमार गौतम एवं उनकी टीम को शाबाशी देकर हौसलाअफजाई की ।