1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी

फर्रुखाबाद: स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

भाजपा के कद्दावर नेता, पांचाल पुरुष पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 23 वीं पुण्यतिथि को फर्रुखाबाद के भारतीय पाठशाला मे संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित विशाल हवन यज्ञ के दौरान जिले के प्रभारी प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, फर्रुखाबाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,अनीता द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,सत्यपाल सिंह,डॉ अरविंद गुप्ता,हरिदत्त द्विवेदी।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह,सीओ मन्नी लाल गौङ,प्रियांक दत्त द्विवेदी,गरिमा द्विवेदी, भूदेव राजपूत, कायमगंज नगरपालिका के चेयरमैन सुनील चक ,संजय गर्ग व अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ सहित तमाम भाजपा नेताओं व अधिकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई।

पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी व उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रभा द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर तमाम गरीबों को कम्बल वितरित किए गए तथा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि जो समाज के लिए जीता है वह कभी मर नहीं सकता। बेशक स्थूल शरीर में आज स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी सामने न हों मगर पीढी दर पीढी जन जन के मन में समाये रहेंगे।

वह कवि के रूप में साहित्यिक धरोहर भी थे तथा वह भाजपा के हृदय में आज भी मौजूद हैं, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि माता-पिता के नाम को आगे बढ़ाने वाला पुत्र ही शास्त्रों के अनुसार अच्छा माना जाता है यह काम विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बखूबी कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...