1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर पर छेड़ा चीन का राग : बरसे संबित पात्रा

फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर पर छेड़ा चीन का राग : बरसे संबित पात्रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर पर छेड़ा चीन का राग : बरसे संबित पात्रा

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित बयान दिया है जिसके बाद आज उनके बयान पर राजनीतिक घमासान युद्ध छिड़ गया है।

सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक तरह से फारूक अब्दुल्ला ने अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं। उन्होंने आगे कहा, दूसरी और एक देशद्रोही कमेंट करते हैं कि भविष्य में हमें अगर मौका मिला तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे।

फारूक अब्दुल्ला के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर अब बीजेपी हमलावर हो गई है। सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिस पर उन्होंने कहा केवल फारूक अब्दुल्ला ऐसा कहते हैं ऐसा नहीं है, अगर आप इतिहास में जाएंगे और राहुल गांधी जी के हाल फिलहाल के बयानों को सुनेंगे तो आप पाएंगे कि ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि ये वहीं फारूक अब्दुल्ला हैं, जिन्होंने कहा था कि PoK क्या तुम्हारे बाप का है, जो तुम पीओके ले लोगे, क्या पाकिस्तान चूड़ियां पहन रखी हैं।

पात्र ने आगे कहा  24 सितंबर को फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि आप अगर जम्मू कश्मीर में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वह भारतीय हैं, तो लोग कहेंगे कि नहीं हम भारतीय नहीं है। उसी स्टेटमेंट में ही उन्होंने ये भी कहा था कि अच्छा होगा अगर हम चीन के साथ मिल जाएं।

आप को बता दे कि रविवार को फारूक अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, जहां तक चीन का सवाल है मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं।

हमारे वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) ने उसे गुजरात में बुलाया, उसे झूले पर भी बिठाया, उसे चेन्नई भी ले गए, वहां भी उसे खूब खिलाया, मगर उन्हें वह पंसद नहीं आया, और उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि हमें यह कबूल नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा था की जब तक आप आर्टिकल 370 को बहाल नहीं करेंगे, हम रुकने वाले नहीं हैं, क्योंकि तुम्हारे पास अब यह खुल्ला मामला हो गया। इस बाद से उनके इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। और इस ब्यान को लेकर फारूक अब्दुल्ला को देश द्रोही ठहराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...