1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान की बात किसान के द्वार,शुरू किया जागरूकता अभियान

किसान की बात किसान के द्वार,शुरू किया जागरूकता अभियान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान की बात किसान के द्वार,शुरू किया जागरूकता अभियान

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

कांग्रेस किसान जन जागरण अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति एवं उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी, पुराना बस अड्डा पार्टी कार्यालय पर अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के रास्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसान जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई है।

छह फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लखनऊ में अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। कांग्रेस ने ढाई करोड़ किसानों से सीधा संवाद करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पहले चरण में अभियान का प्रचार-प्रसार कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसान जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों से उनकी समस्याओं से संबंधित फॉर्म भी भरवाए जाएंगे और कांग्रेस की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी।

दूसरे चरण में स्थानीय सांसद एवं विधायकों को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। तीसरे चरण में तहसील दिवस पर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने का काम किया जाएगा।
चौथे चरण में छह मार्च को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगी। अभियान का समापन लखनऊ में 17 मार्च को होगा।

अभियान के दौरान प्रदेश में लगभग 9000 नुक्कड़ सभाएं भी कांग्रेस करेगी। इस दिन कांग्रेस लखनऊ मे किसान समस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के 75 जिलों में यह अभियान चल रहा है।

सोशल मीडिया द्वारा इस अभियान का प्रचार प्रसार ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्टीकर व पोस्टर लगाए जाएंगे। इस मौके पर एक कैलेंडर भी जारी किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...