{ हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर किसान संगठन के कार्यकर्ता व किसान तहसील परिसर पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

दरअसल, किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर ये धरना दिया है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह भी पहुंचे, जिनका कहना है कि इस धरना में हमारी मांगे हैं जैसे कि खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या, गन्ना भुगतान की समस्या और वह बिजली की समस्या को लेकर यह धरना दिया गया।

सबसे बड़ी समस्या फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाए जाने आवारा पशुओं की समस्याओं का निस्तारण गत दिनों बारिश से खराब हुई किसानों की फसल का उचित मुआवजा देने और पराली की समस्या का स्थाई समाधान कराने किसानों की फसल का सही दाम नहीं मिलने आदि के लिए यह एकजुटता की गई है।

किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो यह धरना इसी तरह चलता रहेगा, हालांकि अधिकारियों का भी इस संबंध में कुछ भी बयान सामने नहीं आया है, अब देखना यह होगा कि किसान संगठन द्वारा दिए गए धरने के बाद कब तक उनकी मांगे पूरी होती हैं।
किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो यह धरना इसी तरह चलता रहेगा, हालांकि अधिकारियों का भी इस संबंध में कुछ भी बयान सामने नहीं आया है।