नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में 90 के दशक की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है जिनकी अदाकारी और खूबसूरती आज भी दिल चुरा लेती है। आज भी इन एक्ट्रेस के खूबसूरत चेहरे और मदहोश कर देने वाले अंदाज काफी याद आते है। तो चलिए आज हम 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों की बात करते हैं जिन्होंने अपने दौर में सभी को घायल किया हुआ था। वैसे इन अभिनेत्रियों में कुछ तो अभी भी लाइमलाइट में है लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी दूसरी मंजिल चुन ली है-
जूही चावला

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी जूही चावला ने फिल्मों में ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उनका फैन बन गया। जूही के दमदार अभिनय के साथ-साथ उनके दिल जीत लेने वाली मुस्कान के भी लाखों दीवाने हैं। जूही ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और शादी के बाद भी वो कई फिल्मों में नजर आईं। शाहरुख के साथ जूही ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पर अपना पैसा लगाया है। इसके अलावा उनकी ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।
महिमा चौधरी

‘परदेस’ फिल्म से दर्शकों के दिल में घर बनाने वाली महिमा चौधरी को भला कौन भूल सकता है। परदेस के अलावा ‘धड़कन’, ‘खिलाड़ी 420′,’प्यार कोई खेल नहीं’, ‘दिल क्या करे’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया था। महिमा ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि कुछ समय के बाद वो अचानक बड़े पर्दे से दूर हो गईं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक भयंकर हादसा हुआ और वो हादसा इतना भयानक था जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला कर लिया।
रवीना टंडन

रवीना की खूबसूरत अदाएं देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। 90 के दशक में रवीना टंडन का जलवा था जिसे आज भी लोग भूले नहीं हैं। मस्त मस्त गर्ल को उनके अभिनय के साथ साथ उनके धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है।रवीना टंडन इन दिनों फिल्में तो नहीं कर रही हैं लेकिन अक्सर वो ब्रांड प्रमोशन करती नजर आती हैं। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो भी जज किया था।
प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल धड़का दिया था। 90 के दशक में बॉलीवुड में शायद ही कोई अभिनेत्री उनके जितनी क्यूट रही होगी। प्रीति ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया। हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं। वो किंग्स एलेवन पंजाब की मालकिन हैं।
सोनाली बेंद्रे

90 के दशक में सोनाली बेंद्रे ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर दिया था। उनकी मनमोहक मुस्कान देख हर कोई उन पर दिल हार जाता था। सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया था। वहीं शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गईं थीं। हालांकि अपनी बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर करके वो एक बार फिर चर्चा में आईं थीं। सोनाली बेंद्रे फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सकारात्मक विचार अपने फैंस से साझा करती रहती हैं।