1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुजारी हत्याकांड में परिवार वालों की मांग : मुआवज़ा और सरकारी नौकरी नहीं दी, तो नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

पुजारी हत्याकांड में परिवार वालों की मांग : मुआवज़ा और सरकारी नौकरी नहीं दी, तो नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुजारी हत्याकांड में परिवार वालों की मांग : मुआवज़ा और सरकारी नौकरी नहीं दी, तो नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

राजस्थान के करौली में पुजारी की जलाकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में नया मोड़ आय है। गांव वाले हंगामा कर रहे हैं।

परिवार का कहना है कि हम तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक हमें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती। परिवार मुआवज़े और किसी एक सदस्य की सरकारी नौकरी की मांग कर रहा है।

पुजारी के रिश्तेदार ने कहा ” हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। हमें 50 लाख का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षा मिले। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ”

एसडीएम ने कहा, “पुजारी बाबूलाल के अंतिम संस्कार के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से कुछ मांगें रखी हैं हमने बड़े अधिकारियों के जरिए सरकार को मांगों से अवगत कराया है।

मौत को 2 दिन हो चुके हैं इसलिए हम परिजनों से अंतिम संस्कार करने का निवेदन कर रहे हैं।” उनका कहना है कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले इसपर कई बड़े नेताओं ने आपत्ति दर्ज की थी और गहलोत सरकर को आड़े हाथों लिया था। पुजारी के गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं।

मामला यह था कि राजस्थान के करौली के सपोटरा थाना इलाके में एक मंदिर पर 50 वर्षीय बाबूलाल वैष्णव पूजा करता था और मंदिर माफी की जमीन पर भी उसी का कब्जा था,

लेकिन इस जमीन को लेकर गांव के दबंग आरोपी कैलाश मीणा ने कब्जा करने के लिए पुजारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...