1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Amazon पर शुरू हुआ Fab Phone Fest, केवल 750 रुपये में खरीद सकेंगे Smartphone, जानें कैसे…

Amazon पर शुरू हुआ Fab Phone Fest, केवल 750 रुपये में खरीद सकेंगे Smartphone, जानें कैसे…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Amazon पर शुरू हुआ Fab Phone Fest, केवल 750 रुपये में खरीद सकेंगे Smartphone, जानें कैसे…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : कॅामर्स कंपनियां अक्सर त्योहारों पर अपने कस्टमर्स के लिए ऑफर लेकर आती है । रंगों का त्योहार होली नज़दीक आ रहा है । इसी बीच अमेजन भी जबरदस्त ऑफर लेकर आ गया है । जहां आप कुछ ही पैसों में और ढेर सारे डिसकाउंट के साथ फोन ले सकते हैं । बता दें कि यह सेल 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलने वाली है । इस शानदार सेल में आप इन फोन को एक्सचेंज कर नए स्मार्टफोन ले सकते हैं।

OnePlus 8T 5G

Amazon के इस जबरदस्त सेल आॅफर में नए OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन पर आप 13,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं । OnePlus 8T 5G फोन की असल कीमत 54,999 रुपये है । जिस पर 13,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है । साथ ही 3,500 रुपये का अलग से इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन भी लगेगा ।

iPhone 12 Mini

Amazon से iPhone 12 Mini खरीदने वाले भी शानदार सेल का लाभ उठा सकते हैं । इस फोन की कीमत 71,900 रुपये है. फोन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है । इसके अलावा पुराना फोन लाने पर 13,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट (Exchange Discount) भी दिया जाएगा ।

OPPO A31

Amazon के फैब फोन फेस्ट की सेल में सबसे शानदार आॅफर OPPO A31 पर मिल रहा है । नए फोन की कीमत 9,990 हैं । यहां पुराने फोन लाने पर 9,250 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है । इस तरह से आप इस फोन को सिर्फ 740 रुपये देकर घर ले जा सकते हैं ।

Redmi Note 9

वहीं, बात करें Redmi Note 9 की यह शानदार आॅफर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है । Redmi Note 9 स्मार्टफोन को आप मात्र 949 रुपये में खरीद सकते है । इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है । अमेजन पर आपको इस फोन पर 10,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा । इस तरह आप इस फोन को सिर्फ 949 रुपये में खरीद सकते हैं ।

Vivo Y91i

बाज़ार में Vivo Y91i की कीमत 9,990 रुपये है । लेकिन अमेजन पर आप Vivo Y91i को 7,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं । इस फोन पर 7,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है । अमेजन इस फोन पर 500 रुपये का कूपन दे रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...