1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पंजाब: तरन तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 14 लोगों की हुई मौत

पंजाब: तरन तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 14 लोगों की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंजाब: तरन तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 14 लोगों की हुई मौत

पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौराना पटाखा विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि, मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि, नगर कीर्तर (धार्मिक जुलूस) के दौरान ये पटाखे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जाए जा रहे थे।

वहीं, अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी सरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा- इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है और 11 घायल हुए हैं। तरनतारन के एसएसपी ने मृतकों का जो आंकड़ा बताया था, वह प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दिया गया था। इससे पहले तरनतारन एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा था- नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी।

इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...