रिपोर्ट- धीरज मिश्रा
हवाई यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने ऊठाये गये बड़ें कदम की, हवाई यात्रा के सभी मामलों में जहां भारत सरकार हवाई मार्ग की लागत वहन करती है, हवाई टिकट तीन अधिकृत ट्रैवल एजेंटों- बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (बीएलसीएल), अशोक ट्रैवल्स एंड टूर्स (एटीटी), भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) से खरीदे जाएंगे।

वसूली विभाग ने कहा कि टिकट की बुकिंग के लिए ट्रैवल एजेंट का चुनाव प्रदान की गई सेवा की गुणवत्ता, अतिरिक्त सुविधाओं पर निर्भर करेगा, जैसे कि अतिरिक्त सामान, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंगकी सुविधा। तीन अधिकृत एजेंटों के प्रशासनिक मंत्रालय यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी तीनों एजेंसियां अपने समर्पित कर्मचारियों के माध्यम से सुविधाएं प्रदान करने के अलावा अपनी वेबसाइट पर विशेष रूप से केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए आवेदन के माध्यम से सीधे टिकट बुक करने का विकल्प प्रदान करें, जो देश के ऐसे इलाकों में पोस्टेड हैं, जहां अधिकृत ट्रैवल एजेंटों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।
सरकार अगले महीने तक एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है। यह टाटा समूह के पास जाएगी। ऐसे में अब वित्त मंत्रालय ने सरकारी खर्च पर होने वाली हवाई यात्राओं के लिए नए एजेंटों को अधिकृत किया है।