1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विकसित दिल्ली शपथ समारोह: BJP ने शपथ समारोह को लेकर जारी किया पोस्टर, दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू

विकसित दिल्ली शपथ समारोह: BJP ने शपथ समारोह को लेकर जारी किया पोस्टर, दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू

दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजधानी के विकास को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है।

By: Rekha 
Updated:
विकसित दिल्ली शपथ समारोह: BJP ने शपथ समारोह को लेकर जारी किया पोस्टर, दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू

दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजधानी के विकास को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है। “दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें!”

20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

🔹 समय: सुबह 10 बजे से शुरू होगा, नए मुख्यमंत्री 12:05 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।
🔹 स्थान: रामलीला मैदान, नई दिल्ली
🔹 मुख्य अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे।

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, आज होगा नाम का ऐलान

आज शाम 6 बजे BJP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके पहले, दोपहर 12 बजे संसदीय दल की बैठक में दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी, जो नए मुख्यमंत्री के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली में 27 साल बाद मिली जीत के बाद बीजेपी इसे राजधानी के विकास का स्वर्णिम अवसर मान रही है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगागे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...