छिंदवाड़ा पांडुरना के सांसद विवेक बंटी साहु के जन्मदिन के अवसर पर शहर में उत्साह और सामाजिक गतिविधियों का माहौल देखने को मिला। सांसद निवास के बाहर हजारो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां आतिशबाजी कर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र देर रात तक जश्न के माहौल में डूबा रहा।
वहीं सांसद कार्यालय, परासिया रोड के सामने मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को 100 पंखों का वितरण और जिले के विभिन्न विकासखंडों में 50 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिससे यह कार्यक्रम छिंदवाड़ा में सेवा और जनसहभागिता का बड़ा उदाहरण बना।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट