1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शादी के तीन साल बाद भी पति ने नहीं बनाया पत्नी के साथ संबंध, मोबाइल ने खोले गंदे राज, तलाक के लिए किया आवेदन

शादी के तीन साल बाद भी पति ने नहीं बनाया पत्नी के साथ संबंध, मोबाइल ने खोले गंदे राज, तलाक के लिए किया आवेदन

शादी के तीन साल बाद भी पति ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाये, जिसे लेकर पत्नी को पति पर संदेह होने लगा। और वह अपने पति को भुलावे में रखकर उसपर नजरे रखने लगी। उसने देखा कि उसका पति लगातार मोबाइल से चिपका हुआ है, जिसे लकर उसका संदेह और गहराया गया।

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी के तीन साल बाद भी पति ने नहीं बनाया पत्नी के साथ संबंध, मोबाइल ने खोले गंदे राज, तलाक के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली : शादी के तीन साल बाद भी पति ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाये, जिसे लेकर पत्नी को पति पर संदेह होने लगा। और वह अपने पति को भुलावे में रखकर उसपर नजरे रखने लगी। उसने देखा कि उसका पति लगातार मोबाइल से चिपका हुआ है, जिसे लकर उसका संदेह और गहराया गया। फिर उसने अपने पति की मोबाइल पर नजरे रखनी शुरू कर दी। फिर जो सच्चाई सामने आया, उससे वो पूरी तरह टूट गई और कोर्ट में तलाक के लिए अप्लाई कर दी।

आपको बता दें कि ये मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु की है। जहां जून 2018 में शालिनी (बदला हुआ नाम) की विक्रम (बदला हुआ नाम) से शादी हुई थी। शालिनी बेंगलुरु की एक बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजिनियर थी, वहीं विक्रम एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। यह अरेंज मैरिज थी जो बड़ों की रजामंदी से हुई थी। विक्रम (31) की यह दूसरी शादी थी।

शादी के बाद ये दोनों जयानगर में रहने लगे। लेकिन शालिनी (28) के लिए वैवाहिक जीवन सुखदायी नहीं रहा। विक्रम शुरू से ही उससे कटा-कटा रहता था। पूछने पर कहता था कि वह अपनी पहली पत्‍नी के धोखा देने से परेशान है।

फैमिली काउंसिलिंग सेंटर के काउंसलर के मुताबिक, वह हर समय बहाने बनाता रहता था कि उसका दिल टूटा हुआ है। बाद में उसने कहानियां गढ़नी शुरू कर दीं। वह यह भी शिकायत करने लगा कि उसे पर्याप्‍त दहेज भी नहीं मिला।

इस केस को देखने वाले काउंसलर का कहना था कि, ‘पिछले लॉकडाउन के समय शालिनी ने देखा कि विक्रम हमेशा अपने फोन से चिपका रहता है। शालिनी ने उसके फोन पर कुछ ऐप भी देखे। पिछले साल भर में वर्क फ्रॉम होम के दौरान हालात और खराब हो गए। इसके बाद शालिनी ने तय किया कि वह अपने पति की फोन एक्टिविटी पर नजर रखेगी।’

जब उसने विक्रम के फोन को खंगाला तो पाया कि उसने दो समलैंगिक डेटिंग ऐप पर अपनी प्रोफाइल डाल रखी है और पार्टनर्स से चैटिंग कर रहा है। इसके बाद महिला ने अपने पति से इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद महिला विमिन हेल्‍पलाइन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। काउंसिलिंग सेशन के दौरान पति ने माना कि उसने डेटिंग ऐप पर अपनी प्रोफाइल डाली जरूर थी लेकिन किसी से संबंध नहीं रखे। लेकिन महिला ने इस पूरे रिश्‍ते को खत्‍म करने की ठान ली और तलाक के लिए आवेदन कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...