कोरोना महामारी की वजह से पूरा देश परेशानियों का सामना कर रहा है ,वही होटल एवं रेस्टोरेंट के दरवाजे 75 दिन बाद 8 जून को खुलेंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से धंधा पहले की तरह पटरी पर आने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
शास्त्री चौराहा स्थित होटल प्रेम विशाल के संचालक विपुल शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन के चलते बीते ढाई माह में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बंद के दौरान बिजली का बिल आदि जमा करना पड़ा है। 8 जून से होटल खुलने के बाद प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए आने वाले लोगों के सैनिटाइजर का इंजमाम करेंगे।
स्टेशन रोड पर रेस्टोरेंट चलाने वाले पप्पन सिंधी ने बताया तैयारी तो उन्होंने भी पूरी कर ली है। दिक्कत यह है पहले दिन कितनी मात्रा में खाना बनवाएं। कितने कर्मचारी बुलाएं। बताया ढाई माह की अवधि में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है।