{ अलीगंज से रविकांत की रिपोर्ट }
अलीगंज क्षेत्र में मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आयी है, एक तरफ इस देश में महिला को देवी का दर्जा दिया गया है वही कलियुग में कुछ ऐसे भी लोग है जो अपने रिश्तों की मर्यादा को भी तार तार करने से बाज नहीं आते है।
कुछ ऐसा ही हुआ है एक विधवा के साथ, अलीगंज क्षेत्र में विधवा महिला के साथ उसके पति के मौसेरे भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया और उस महिला ने जब शिकायत की धमकी दी तो वह बच्चों को जान से मारने की भी धमकी देने लगा।

आपको बता दे कि महिला के पति की मृत्यु 5 साल पहले हो चुकी थी और मौत के बाद पति का मौसेरे भाई गांव में आता रहता था और इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया, महिला ने जब पुलिस की शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने उसे व उसके बच्चे को मारने जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसके हौसले बढ़ने लगे और 3 फरवरी को आरोपित एक बार फिर घर आया और फिर से उसने दुष्कर्म किया और आखिरकार महिला हिम्मत जुटाकर 5 फरवरी को अलीगंज पुलिस के पास गयी और अब पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।