{ एटा से रविकांत की रिपोर्ट }
गोवंश से हो रही फसलों की बर्बादी पर किसान सोमवार को किसान फिर आक्रामक दिखे है, धरना स्थल पर आयोजित महापंचायत मे उमड़े किसानों ने प्रशासन को चेताया कि खुले में घूमते जानवर और गोवंश को खेतों में विचरण पर अभिलंब लगाम लगाई जाए ताकि किसान को फसलों के हो रहे नुकसान से निजात मिल सके।

दरअसल आपको बता दें अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि मेहनत से उगाई गई फसल को जब जानवर उजाड़ देती है तो किसान के दिल पर क्या बीतती है इसका अनुमान प्रदेश की सरकार और स्थानीय सरकार को नहीं है।

किसान फसलों की सुरक्षा की लगातार मांग करता आ रहा है मगर उसकी कोई नहीं सुन रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसान सड़कों पर उतरने को विवश होगा।