1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। सुबह पुलवामा जिलें में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोमवार सुबह ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बता दें कि, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक रिहायशी घर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की पहचान आदिल शेख और वसीम वानी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। आदिल शेख 29 सितंबर 2018 को पीडीपी के तत्कालीन विधायक एजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटने के लिए जिम्मेदार था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...