नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क लगातार किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में छाये रहते है, लेकिन इस बार सुर्खियों में वो नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ग्राइम्स है। जिसने टॉपलेस फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। आपको बता दें कि इस फोटो को शेयर करते हुए ग्राइम्स ने कैप्शन में लिखा है- मेरे पास अभी इससे बेहतर तस्वीर नहीं है क्योंकि इस टैटू को बनवाने में मुझे काफी दर्द हुआ है और मुझे अब काफी नींद भी आ रही है। ये टैटू कुछ हफ्तों तक लाल रहेगा और फिर ये खूबसूरत एलियन्स के जख्म जैसा दिखने लगेगा।

दरअसल ग्राइम्स ने अपनी पीठ पर एलियन का टैटू गुदवाया है, जिसे आप उनकी पीठ पर खिंची हुई लकीरों से समझ सकते है। बता दें कि ग्राइम्स को एलियन्स में काफी दिलचस्पी है। वे ये भी कह चुकी हैं कि मंगल ग्रह पर शिफ्ट होना उनका सपना है। ग्राइम्स ने कहा था कि 50 की उम्र में मंगल ग्रह पर जाकर वे वहां मानव बस्ती बसाना चाहती हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर ग्राइम्स ने कहा था कि वे जानती हैं कि मंगल ग्रह पर जीवन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन वे इसके लिए कड़ी मेहनत करना चाहती हैं और मरते दम तक अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रयास करती रहेंगी। वही एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स भी मंगल ग्रह पर मानव सभ्यता को बसाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दशक के खत्म होने से पहले एलन मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने की कोशिश में कई प्रभावशाली कदम उठाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि एलन और ग्राइम्स दोनों की ही एलियन्स और स्पेस को लेकर काफी दिलचस्पी है। दोनों के बीच इस म्युचुअल कनेक्शन ने ही इस रिश्ते की नींव रखी थी। साल 2018 में पहली बार एलन और ग्राइम्स मेट गाला इवेंट में साथ नजर आए थे। जिसके बाद साल 2020 में एलन और ग्राइम्स ने अपने बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि एलन और ग्राइम्स ने इस बच्चे का नाम X Æ A-12 रखा है, जिसे लेकर वो काफी समय तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता रहा था।

हालांकि कैलिफॉर्निया के नियमों के हिसाब से किसी भी नाम में अगर अंक की मौजूदगी होती है तो उसे वैध नाम नहीं माना जाएगा। इसी कारण इस पावर कपल ने अपने बेटे का नाम बदलकर X Æ A-Xii रख दिया था। ग्राइम्स ने अपने बेटे के नाम का मतलब भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आपको बता दें कि ग्राइम्स का असली नाम क्लेयर एलिस बाउचर हैं।