भोपाल। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा बीजेपी पर लगातार बना हुआ है।
सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा
“शुरुआती रुझान आए हैं। मुझे संतोष है कि बीजेपी जनता का विश्वास जीतने में सफल हो रही है। चाहे महाराष्ट्र हो, झारखंड हो, या बाकी राज्यों के उपचुनाव, जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पर विश्वास जताया है।”
मध्य प्रदेश उपचुनाव: क्या कहते हैं रुझान?
बुधनी सीट: कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा के गढ़ में कड़ी चुनौती दी है। भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच कड़ी टक्कर।
अन्य राज्यों का हाल
सीएम ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी परिणामों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये परिणाम दर्शाते हैं कि बीजेपी का विजन और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर जनता का भरोसा बना हुआ है।