1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग का कसा शिकंजा, 4 दिन का लगा बैन

अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग का कसा शिकंजा, 4 दिन का लगा बैन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग का कसा शिकंजा, 4 दिन का लगा बैन

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ ऐक्शन ले लिया है। इन दोनों ही नेताओं ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया था। दोनों के प्रचार करने पर कुछ दिनों का बैन लगा दिया गया है जबकि इससे पहले चुनाव आयोग ने दोनों को स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर करवा दिया है।

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया है जबकि पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा 96 घंटे यानी अगले 4 दिनों तक प्रचार नहीं कर पाएंगे।

दरअसल प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर कहा था कि शाहीन बाग के लोग घरों में घुसकर बहन बेटियों का बलात्कार करेंगे और मोदी, अमित शाह लोगों को बचाने नहीं आएंगे। जबकि अनुराग ठाकुर ने रिठाला में विवादित बयान दिया था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...