उत्तर प्रदेश से चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर राज्यसभा उम्मीदवारों का कार्यकाल 25 नंवबर को खत्म हो रहा है।
ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। इसीलिए चुनाव आयोग ने इन सीटों पर मतदान कराने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटें के लिए चुनाव नौ नवंबर को होगा।

बता दें कि राज्यसभा की सीटों पर 11 नवंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी हैं। निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है कि इन 11 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम आएंगे।
इन सीटों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है, जबकि 28 तारीख को नामांकन की जांच होगी। उसके बाद 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
फिर नौ नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव के लिए मतदान होना है और उसी दिन रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।