चीन में फैले कोरोना नाम के वारयस ने अबतक हजारों ज्यादा चीनी लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जिसमें आठ सौ से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। वहीं इस वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अन्य देशों ने भी इस मामले में सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। भारत में भी कोरोना नाम के वायरस को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है।
कुछ दिनों पहले चीन से लौटे भारतीय छात्रों में इसके लक्षण पाए गए है। साथ ही चीन से आए भारतीय छात्रों को एक अलग कैंप में रखा गया है। वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कड़े निर्देश दिए है। सावधानी बरतने के बाद भी अब एक नया मामला बिहार के गया से आया है। जहां हाल ही में चीन से लौटे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गया के सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि,, ‘मरीज को ठंड और कफ की शिकायत है। उसे आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। वह युवक हाल ही में चीन से लौटा है, इसलिए हम खास सतकर्ता बरत रहे हैं।
आपको बताते दें कि, इससे पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण और भागलपुर जिले में चीन से आए 2 छात्रों को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया था। दोनों छात्रों के रक्त नमूने जांच के लिए पुणे की नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलजी में भेजे गए हैं। ये दोनों चीन में पढ़ाई करते थे और वहां से लौटे हैं।