1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. एडिटोरियल : एशिया महाद्वीप और अमरीका राजनीति में महिलाएं

एडिटोरियल : एशिया महाद्वीप और अमरीका राजनीति में महिलाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एडिटोरियल : एशिया महाद्वीप और अमरीका राजनीति में महिलाएं

Article By –

डॉक्टर मंजू डागर चौधरी { International journalist: ireland}

मेरी नज़र में अमरीका चुनाव 2020 की सबसे ख़ास बात बस एक वह है किसी महिला का पहली बार अमरीकी इतिहास में 1776 में आज़ादी पाने के बाद उपराष्ट्रपति बनना। कभी ब्रिटिश साम्राज्य का ही गुलाम रहे अमरीका ने बहुत लंबा वक़्त लिया अपनी पहली महिला उपराष्ट्रपति का चुनाव करने में।

वहीं दूसरी तरफ हम अपने भारत की तरफ देखे तो श्रीमती इंदिरा गाँधी साल 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं।

वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल साल 2007 से 2012 तक भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहीं। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी थी।

वहीं अगर हम अपने पड़ोसी मुल्कों पर जब नज़र दौड़ते हैं तो देखते हैं कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का ख़िताब भी पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के नाम रहा 1988 के चुनाव के बाद ।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में भी पहली महिला प्रधानमंत्री का ख़िताब बेग़म ख़ालिदा जिया 1991 -1996 और 2001 से 2006 के नाम रहा। आज वहां शेख हसीना प्रधानमंत्री हैं।

श्रीमती विद्या देवी भंडारी नेपाल की दूसरी तथा नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं। श्रीमती सिरीमावो भंडारनायक दुनिया की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं, जब वे 1960 में श्रीलंका (तब सीलोन के डोमिनियन) की प्रधान मंत्री बनीं। वो तीन बार इस पद पर रही —: 1960-1965, 1970-1977 और 1994-2000।

2016 में त्साई इंग-वेन ने भी ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रचा था। नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता आंग सान सू की म्यांमार की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

ये अलग बात है कि हमारे एरिया में कुछ महिला राष्ट्राध्यक्ष राजनीतिक विरासत भी रखती थी। इतना सब अलग होने के बावजूद भी भारत और भारत के सभी पड़ोसी मुल्कों में महिलाओं की परिस्थिति आज भी दयनीय है। सोचियेगा इस पर भी वक़्त मिले तब।

Copyright & Dr. Manju Dagar Chaudhary ( International Journalist) Ireland

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...