1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. एक्शन में चुनाव आयोग- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों से किया बाहर

एक्शन में चुनाव आयोग- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों से किया बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्शन में चुनाव आयोग- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों से किया बाहर

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश सिंह वर्मा पर चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव में भड़काऊ बयान देने पर सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से प्रचारकों की लिस्ट से पार्टी को निकालने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर पार्टी से केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर और वेस्ट दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रचार पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि, ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। वहीं दूसरी तरफ वेस्ट दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग प्रदर्शन की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा था कि, प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुस जाएंगे और आपकी बहन-बेटियों से रेप करेंगे।

प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि, वह नक्सली हैं। उन्होंने कहा कि, सड़कों को तोड़ते हैं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, वही काम सीएम अरविंद केजरीवाल भी कर रहे हैं। नक्सली देश को नुकसान पहुंचाते हैं और अरविंद केजरीवाल भी वही कर रहे हैं। आतंकी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...