बंगाल में सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अगले माह होने जा रही दुर्गा पूजा को लेकर ममता बनर्जी ने कहा इस बार भी दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाएगा।
ममता ने कहा कि देश कुछ राज्य जैसे दिल्ली और यूपी ने इस बार दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन हम कुछ शर्तों के साथ लोगों को मां दुर्गा का दर्शन करने की इजाजत दे रहे हैं। इन शर्तों के तहत मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे पंडालों में बिना मास्क के लोगों को आने की अनुमति न दें। उन्हें एक अलग क्षेत्र में रखा जाना चाहिए। यदि पूजा समितियां मास्क दे सकती हैं तो यह और अच्छा है।
बंगाल में सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अगले माह होने जा रही दुर्गा पूजा को लेकर ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ममता ने आगे कहा कि प्रदेश में सादे ढंग से दुर्गा पूजा समारोह होगा, हम जश्न मनाएंगे।
इसके अलावा पंडाल को चारों तरफ से खुला रखना होगा। पंडाल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखना होगा और सभी के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी को शारीरिक दूरी के नियमों को अपनाना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी पूजा कमेटियों से अपील की कि वे इस तरह की व्यवस्था करें जिससे शारीरिक दूरी मेंटेन हो।