अलीगढ़ – सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में आज पूरे देशभर में किसानों द्वारा टोल फ्री आंदोलन का ऐलान पहले से ही प्रस्तावित था। जिसको लेकर जगह – जगह किसान एकत्रित हो रहे हैं।
लेकिन किसानों के इस प्रदर्शन को प्रभावित करने के लिए जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जहां के तहां नजरबंद किया जा रहा है। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कुराना में भारतीय किसान यूनियन टिकैत व भानु गुट के पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष के गेस्ट हाउस में ही नगर बंद कर दिया है।
इस पर जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटके जिला अध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि वह सब जेवर टोल प्लाजा पर देशव्यापी टोल फ्री आंदोलन करने के तहत गाँव में अपने गेस्ट हाउस में एकत्रित हो रणनीति तैयार कर रहे थे।
इसी दौरान रात को 11:00 बजे ही उन्हें उनके गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया। आगे बताया, सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि किसानों को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है। जिससे कि किसानों के इस प्रदर्शन को प्रभावित किया जा सके। जिसकी किसानों ने घोर निंदा की है।