अमेरिकी प्रेजिडेंट के चुनावों में अब अधिक समय नहीं रह गया है और ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी वोटरों को अपनी तरफ लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
ट्रंप ने एक चुनावी सम्बोधन के दौरान भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग महान हैं। उन्होंने एक शानदार नेता को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय लोगों और पीएम मोदी का समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमारे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और वे बेहद ही शानदार काम कर रहे हैं। ट्रप ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि अधिकांश भारतीय- अमेरिकी उन्हें ही वोट करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी हिमालय से गुजरने वाली पर्वत सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद को सुलझाने में अमेरिका मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन के संबंधों में मदद करने के लिए तैयार है।