1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. हार नही मान रहे डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीटर से झटका

हार नही मान रहे डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीटर से झटका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हार नही मान रहे डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीटर से झटका

American Presidential Election के नतीजे आ चुके हैं. अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज ने जो बाइडेन (Joe Biden) को अगला राष्ट्रपति घोषित कर दिया है. लेकिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपनी हार मानने को तैयार नहीं है।

ऐसे में ट्विटर (Twitter) ने ट्रंप को चुप कराने का नायाब तरीका निकाल लिया है. अब उनके हर ट्वीट पर एक नया लेबल लगाया जा रहा है ताकि लोगों को भ्रमित न किया जा सके।

ट्विटर (Twitter) ने ट्रंप के ट्वीट्स को एक नए लेबल के साथ फ्लैगिंग करना शुरू कर दिया है. ऐसा ही एक लेबल (New Label) ट्रंप के नवीनतम ट्वीट पर देखा गया जिसमें लिखा था, ‘उन्होंने (बाइडेन) चुनाव नहीं जीता. उन्होंने सभी 6 स्विंग स्टेट्स को गंवा दिया. अब रिपब्लिकन राजनेताओं को लड़ना होगा ताकि उनकी महान जीत चोरी न हो.’

ट्रंप के ट्वीट पर लगाए गए नए लेबल में कहा गया है, ‘चुनाव अधिकारियों ने जो बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में घोषित किया है।

‘ द वर्ज के मुताबिक, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि यह इसके मौजूदा लेबल का एक अपडेट है, जिसे नवीनतम जानकारी को प्रतिबिंबित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

फेसबुक (Facebook) ने भी चुनाव हैकिंग के बारे में ट्रंप के नवीनतम पोस्ट को चिह्न्ति किया, जिसमें कहा गया था कि ‘चुनाव अधिकारी सख्त नियम का पालन करते हैं और व्यापक धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है.’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...