1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. डोईवाला: सरकार के तीन वर्ष होने पर भव्य कार्यक्रम होगा

डोईवाला: सरकार के तीन वर्ष होने पर भव्य कार्यक्रम होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डोईवाला: सरकार के तीन वर्ष होने पर भव्य कार्यक्रम होगा

{ डोईवाला से संजय की रिपोर्ट }

प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर डोईवाला में 18  मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमे मुख्यमंत्री लाइव प्रशारण के माध्यम से सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगें।

इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तैयारियों में रात दिन एक कर रहे हैं हैं, ओर मुख्यमंत्री के विशेषकार्यधिकारी धीरेंद्र पंवार व मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट के नेतृत्व में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जी जान से जुट जाने का आहवान किया गया। साथ ही बैठक में कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के भी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...