सावन का महीना शुरु होने जा रहा है और जिसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी और 18 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समाप्ति होगी। शास्त्रों में बताया गया है की सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है, जिसमे लोग भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए दूध से उनका अभिषेक करते हैं। यही वह पावन महीना है,जब शिव भक्त अपने अराध्य को मनाने के लिए हरिद्वार जैसे धाम पहुंचकर शंकर भगवान को कावंड़ चढ़ाते है,और शिव की भक्ति प्राप्त करते हैं।
सावन के महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस महीने में भगवान शंकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।इन दिनों में लोग जलाभिषेक भी करते हैं । लेकिन शास्त्रों मे कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिन्हे सावन के महीने मे करना वर्जित माना गया है। आइए जानते है कि ऐसे क्या कार्य हैं जिसे हमें सावन के महीने में नहीं करना चाहिए…
1.यूं तो किसी भी परिवार में कलह होना अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन सावन के महीने मे परिवार के साथ वाद-विवाद करना शुभ नही होता है। इस महीने मे प्रेम और सामांजस्य से भगवान शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
2.सावन का महीना अपने आप मे ही बहुत पावन होता है, तो इस महीने मे भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। ऐसा करने से मन अशांत व अपवित्र होता है।
3.सावन महीने में दूध का सेवन अच्छा नही होता है। यही कारण है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए,इससे वात संबंधी दोष से मुक्ति मिलती है।
4.बैंगन को सावन के महीने मे शुद्ध नही माना जाता है,इसलिए कार्तिक मास में इसके सेवन के लिए मनाही है।इन दिनो बैंगन को अशुद्ध माना जाता है।
5.सावन मास मे अधिक समय तक नही सोना चाहिए,क्योंकि ऐसा करने से आप शिव की कृपा से वंचित हो जाते है। सुबह जल्दी उठ कर भगवान शिव पर जलाभिषेक करना चाहिए।
6.सावन का महीना काफी पावन और शिव भक्तों का महीना होता है,इसलिए इस महीने मे भूल कर भी शिव भक्तों का अपमान न करें। यह महीना काफी फलदायी होता है इसलिए बहुत से लोग इन दिनों में कांवड़ियो की सेवा करते हैं।
7.सावन के महीने मे साग को अच्छा नही माना जाता है,इसलिए इन दिनों साग का सेवन करना उचित नही माना जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
8.इस पवित्र महीने में यदि दरवाजे पर कोई गाय या बैल आ जाए तो उन्हें न भगाए,बल्कि उन्हे कुछ खाने-पीने के लिए दे।बैल भगवान शिव की सवारी होती है इसलिए नंदी का अपमान नही करना चाहिेए।
9. इन दिनों मे दान की भी काफी महीमा होती है इसलिए गरीबों को कपडा़ ,जल इत्यादि का दान करना चाहिए।
10. सावन के महीने मे भगवान शिव पर भूलकर भी हल्दी न चढाएं क्योंकि हल्दी स्त्री का प्रतीक होती है इसलिए माता पार्वती पर हल्दी चढाई जाती है।
यह पोस्ट धार्मिक भावनाओं और क्रियाकलापों पर आधारित है और पब्लिक डोमेन में मौजूद है । RNI NEWS इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता हैं।
THIS POST IS WRITTEN BY PRIYA TOMAR