1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा के स्मारकों के लिए डीएम ने जारी की गाइड लाइन

आगरा के स्मारकों के लिए डीएम ने जारी की गाइड लाइन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा के स्मारकों के लिए डीएम ने जारी की गाइड लाइन

{ shivam ki report }

डीएम प्रभु एन सिंह ने आगरा के स्मारकों के लिए गाइड लाइन जारी की है। आगरा के रेड जोन में होने के कारण कोई नई छूट नहीं दी जाएगी।

यूपी के हॉटस्पॉट आगरा में आने वाले ताजमहल, सिकन्दरा, फतेहपुर सीकरी समेत सभी पुरातत्व स्मारक भी जनपद में बंद रहेंगे।

आगामी समय के लिए आगरा प्रशासन शीघ्र पुरातत्व अधिकारियों से वार्ता करेगा।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के 16 मार्च की शाम किए गए ट्वीट के बाद 17 मार्च से सभी स्मारकों को बंद कर दिया था। 83 दिनों से सभी स्मारक बंद चले आ रहे हैं।

1632 से 1648 के बीच बने ताजमहल के दरवाजे लगातार कई दिनों के लिए तीन बार बंद हुए हैं। पहली बार 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था।

उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी। और अब कोरोना के कारण ताजमहल कई दिनों से बंद है, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...