नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी चीज धड़ल्ले से वायरल होने में देर नहीं लगती है। और जब कोई सेलिब्रिटी कोई तस्वीर शेयर करें तो उसे वायरल होने में चंद मिनट नहीं लगता। ऐसे में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसी हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की है जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे साथ ही हंसने पर मजबूर भी-
जिस कोरोना महामारी से डर कर लोग इतने एहतियात बरत रहे है। बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकल रहे है। ऐसे में जब मास्क लगाये इस महिला की फोटो वायरल होती है तो लोगों की हंसी निकल जाती है। इस फोटो में महिला ने अपने मुंह पर मास्क लगाने के बजाए अपने बालों को मास्क से बांधा है। वहीं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर महिला को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है।
— Divya Dutta (@divyadutta25) April 12, 2021
बता दें कि एक्ट्रेस दिव्या दत्ता समय-समय पर मजेदार ट्वीट करती रहती हैं। ऐसे ही इस फनी फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि, “भगवान जाने और क्या क्या देखना है.” देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें लोगों से खास तौर पर मास्क लगाने की अपील कर रही है। ऐसे में इस तस्वीर में महिला की लापरवाही साफ झलक रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स महिला की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर अब जमकर शेयर की जा रही है।
इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है.” एक और यूजर ने लिखा, “मास्क का सही उपयोग करती हुई हमारे देश की महान महिला। यही तो खूबसूरती है हमारे भारत देश की। हमारे देश में कदम-कदम पर विविधता पाई जाती है।’ वहीं, एक यूजर ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा, “धन्य है भारतीय नारी।” बता दें कि इस तस्वीर को अब तक सैकड़ों लोगों ने शेयर की है। तो वहीं अब इस फोटो पर मजेदार मीम्स भी बनने लगे है।