{ ऋषिकेश से अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट }
जिलाधिकारी पौड़ी के लिए अनुबंध हुई इनोवा गाड़ी परिवहन नियमों की धज्जियाँ उड़ा रही है। बता दें गाड़ी ऋषिकेश ARTO से रजिस्ट्रेट हुई है , जिसका परमिट खत्म हो चुका है।
ऐसे में बिना परमिट की गाड़ी में सवार जिलाधिकारी भी परिवहन नियमों के उल्लंघन के लिए उत्तरदायी नजर आ रहे है। वहीं इस मामले में ऋषिकेश ARTO अनिता चमोला का कहना है कि चैकिंग के दौरान बिना परमिट की गाड़ी सड़क पर नजर आती है तो कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल मामला इनोवा गाड़ी का है जो ऋषिकेश ARTO से 6 जनवरी 2015 में रजिस्ट्रेट हुई है , जिसका परमिट 8 जनवरी 2020 को खत्म हो चुका है, बावजूद बिना परमिट की गाड़ी ऋषिकेश एक बैठक में आये पौड़ी जिलाधिकारी द्वारा प्रयोग में लाती दिखी। जहां जिलाधिकारी पौड़ी बिना परमिट की गाड़ी में सफर कर रहे है।

ऐसे में प्रशासक के द्वारा ही नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो आम जनता पर इसका क्या असर होगा,जब इस बारे में ARTO अनिता चमोला से बात की गई तो उनका कहना है कि यदि ऐसी बिना परमिट की गाड़ी सड़क पर चैकिंग के दौरान मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।